{"_id":"50-45812","slug":"Saharanpur-45812-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें सरकार
Saharanpur
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवबंद। क्षेत्र में गोपाष्टमी पर गौशालाओं में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गाय को देश की संस्कृति का आधार बताते हुए सरकार से राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। साथ ही इनका कटान करने वालों पर मृत्युदंड की कार्रवाई की बात कही।
देवीकुं ड रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी पर पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने गायों को चारा और गुड़ खिलाया। इस मौके पर भूदत्त शर्मा, अशोक गुप्ता, अरुण कुमार, जयभगवान गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, विपिन राज गर्ग, डा. अनिल भड़ाना, सुदेश भड़ाना, राकेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, विजय गर्ग, हरिओम शर्मा, शशी शर्मा और मनीषा सिंघल आदि मौजूद रहे। उधर, भायला गांव में भारतीय किसान संघ की ओर से गोपाष्टमी पर जिलामंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि दूध के अलावा गाय के पेशाब और गोबर से करोड़ों बैक्टीरिया कृषि उपयोगी होते हैं। वहीं देश में गायों को धड़ल्ले से काटा जा रहा है। भारतीय किसान संघ की मांग है कि सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें और गाय कटाने के आरोपी को मृत्युदंड के दायरे में लाया जाए। इस मौके पर ओमप्रकाश ने हवन कराया। मौके पर अशोक, किरणपाल, पवन, मनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।