{"_id":"50-45802","slug":"Saharanpur-45802-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़कों के लिए बसपा जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़कों के लिए बसपा जिम्मेदार
Saharanpur
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़कों की बदहाल हालत के लिए लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने बसपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पिछले तीन साल में तत्कालीन सरकार ने सड़कों के लिए कोई भी धनराशि आवंटित नहीं की। यही कारण है कि सहारनपुर की सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी। इसके लिए पूर्व सरकार दोषी है। 2006 में सहारनपुर की सड़कों के लिए सपा सरकार ने 250 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार से जो बजट जारी किया जा रहा है उसकी प्रथम किस्त में सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। दूसरी किस्त में सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होंगे और तीसरी किस्त में सड़कों का चौड़ी कराया जाएगा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास की पुण्यतिथि पर सिाउथ सिटी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि काबिना मंत्री शिवपाल यादव और बलराम यादव ने शिरकत की। सिंचाई, लोक निर्माण और सहकारिता मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि एक हजार एकड़ भूमि उपलब्ध करवा देंगे तो रामशरण दास के नाम पर विश्वविद्यालय बनवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामशरण दास आदर्श, ईमानदार, सादगी, सज्जनता की प्रतिमूर्ति थे। आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने के बावजूद पेंशन संबंधी कोई सुविधा नहीं ली। हसनपुर चौक का नामकरण रामशरण दास के नाम रखने की घोषणा की। इसके बाद बोले, सबसे अच्छी सड़क को चिन्हित कर दो उसका नामकरण रामरशण दास के नाम किया जाएगा। उन्होंने रामशरण दास के पुत्र जगपाल दास को भी पार्टी में सम्मान दिलाए जाने का वादा किया।
अफसरों पर भड़कें राणा
ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के राज्यमंत्री राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार को बने छह माह से अधिक हो चुके हैं। सहारनपुर के जो अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वे अपनी कार्यशैली बदलें। अपने कार्यो को ईमानदारी से निष्पादित करें। जनता को परेशान करने वाले और सरकार के छवि खराब करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
श्रद्धाजंलि सभा में हावी रहा मिशन-2014
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास की श्रद्धाजंलि सभा पर समाजवादी पार्टी का मिशन-2014 का पूरा असर दिखाई दिया। ज्यादातर वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। पंचायत राज मंत्री बलराम यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण मंहगाई बढ़ी है। किसानों को उनकी फसल का और मजदूरों को उनकी मजदूरी का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। जातिवाद में न पड़कर केन्द्र में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएं।
इंदिरा गांधी के खिलाफ बयान को किया याद
पूर्व मंत्री भगवती सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव गड़बड़ी को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। उसमें रामशरण दास ने कांग्रेस के सभी प्रलोभनों को ठुकरा दिया और न्यायालय में गवाही दी। बाकी सभी गवाह मुकर गए थे, लेकिन रामशरण दास की गवाही और राज नारायण के दायर इस मुकदमें में कोर्ट का फैसला इतिहास में अमिट रहेगा।
जब गेट पर रोका मंत्री का काफिला
सरसावा। काबिना मंत्री की अगुवाई करने पहुंचे ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री राजेंद्र राणा का काफिला एयरपोर्ट गेट पर ही रोक दिया गया। उन्होंने जब अंदर जाने का प्रयास किया तो उन्हें यह कहकर रोक दिया कि जिला प्रशासन की भेजी गई सूची में उनका नाम नहीं है। इस पर मंत्री भी भड़क गए। बाद में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर मंत्री की एंट्री हो पाई। कैराना लोकसभा सीट के प्रत्याशी नाहिद हसन और एमएलसी उमर अली खान को भी काफी देर गेट पर इंतजार करना पड़ा। प्रशासन द्वारा लिस्ट में जो नंबर उनकी गाड़ी का दिया गया था वे उसकी बजाए दूसरी गाड़ी में थे। बाद में उसी नंबर की गाड़ी आने के बाद ही दोनों को हवाई पटटी पर जाने की अनुमति मिली ।
लगा शिकायतों और मांगों अंबार
सहारनपुर। कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के सामने शिकायतों और मांगों का अंबार लगा रहा। उन्होंने लोगों को इन शिकायतों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यूथ गुर्जर फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपकर मांग की कि गुर्जर समाज का विमुक्त जाति का दर्जा दोबारा बहाल कराया जाए। एमएलसी उमर अली खान ने लोकनिर्माण मंत्री से सहारनपुर-गंगोह- थानाभवन मार्ग शामली की सीमा तक बनवाने की मांग की।उन्होेंने नकुड-सरसावा- चिलकाना, उसंड-हरिपुर-डिडौली खेडा- बुढढा खेड़ा मार्ग ओर नकुड़ से शेरमऊ होते हुए गंगोह मार्ग के चौड़ीकरण और कराने की मांग की। आल इंडिया बैकवर्ड इम्पलाइज फेडरेशन ने लोकनिर्माण और पंचायती राज मंत्री को ज्ञापन सौंपकर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में निदेशकों और प्रबंधक निदेशकों की सीधी भर्ती में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मांग की। आज इंडिया होमगार्ड वैलफेयर एसोसिएशन ने दैनिक भत्ता आदि की मांग की। पंचायतीराज मंत्री को ज्ञापन सौंपकर पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन ने ग्राम पंचायतों को नए हैंडपंप लगवाने का अधिकार सौंपने, ग्राम प्रधानों का मानदेय 10 हजाररुपये प्रति माह करने की मांग की। लोकेश गुर्जर, देवेंद्र जंधेडा, दिलशाद अहमद, मुमताज हसन, धनंजय शर्मा, विनोद राणा, इनाम प्रधान, सुलेख प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।
श्रद्धाजंलि देने वालों का तांता
रामशरण दास की पुण्यतिथि पर पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी, पूर्व मंत्री असलम खान, एमएलएसी रामशकल गुर्जर, उमर अली खां, खरफराज खान, छोटन, मजाहिर हसन, पूर्व सांसद मंसूर अली खां, मान सिंह वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भी रामशरण दास को श्रद्धाजंलि दी।