{"_id":"50-45571","slug":"Saharanpur-45571-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस कुंतल गोमांस के साथ आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस कुंतल गोमांस के साथ आरोपी पकड़ा
Saharanpur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गंगोह। कोतवाली पुलिस ने सूचना पर एक वाहन से दस कुंतल गोमांस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी भाग निकले। पकडे़ गए वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
रविवार को गंगोह कोतवाली की धलापड़ा चौकी इंचार्ज गंगाशरण को सूचना मिली कि कुछ लोग गोमांस से भरा डीसीएम वाहन गंगोह से सहारनपुर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तीतरो-जलालाबाद मार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक डीसीएम को जांच के लिए रोका गया। उसमें छुपाकर करीब दस कुंतल गोमांस भरा हुआ था। पुलिस ने मोहल्ला सराय के तकिया निवासी नवाब को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस को देखकर मोहल्ला कुरैशियान के इमरान और अय्यूब भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने डीसीएम को कोतवाली लाकर सीज कर तीनोें आरोपियों के खिलाफ गाोवध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी। अभी वे हाथ नहीं लगे।