{"_id":"39325","slug":"Saharanpur-39325-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर गोली मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर गोली मारी
Saharanpur
Updated Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नानौता के ग्राम ढकादेई में रंगदारी न देने पर युवक को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ढकादेई निवासी अनीस को उसके भाई इखलाक ने सोमवार की सुबह घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि अनीस ईंट भट्टे पर काम करता है। आरोप है कि तुर्मतपुर गांव का सलीम काला दो माह से उससे रुपयों की मांग कर रहा था। अनीस ने कई बार कभी 500 तो कभी 1000 रुपये उसे दिए।
आरोप है कि सलीम रात में घर आया और धमकी दी कि यदि रुपये नही पहुंचे तो जहां भी मिलेगा गोली मार दूंगा। मंगलवार की सुबह परिवार के लोग मजदूरी पर चले गए थे। घर पर उसकी मां रईसा, दो भाभी तथा अनीस था। तभी सलीम अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें गोली अनीस को लगी। दूसरी ओर सलीम ने आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि उसके भांजे अफजल से अनीस की बहस हो गई थी। जिसके बाद उसने उसे फंसाने के लिए खुद ही तमंचे से गोली मारी है। पुलिस जांच में जुट गई है।