{"_id":"39324","slug":"Saharanpur-39324-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री मसूद मदनी पर जानलेवा हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री मसूद मदनी पर जानलेवा हमला
Saharanpur
Updated Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवबंद। उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री मौलाना मसूद मदनी पर सोमवार देर रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। हमला उस समय हुआ जब वे तरावीह समाप्त कर घर लौटे। उन पर तमंचों से दो फायर किए गए। गनीमत रही कि गोलियां मिस हो गई और वे बाल-बाल बच गए।
मौलाना मसूद मदनी सोमवार देर रात करीब एक बजे रशीदिया मस्जिद से तरावीह पढ़कर तलहेड़ी चुंगी स्थित अपने आवास पर लौटे। घर के भीतर घुसने पर वे दरवाजे के बाहर लगे वॉश बेसिन पर हाथ धोने लगे। इस दौरान वहां एक कमरे के पीछे से चार लोग निकले और उन्होंने तमंचों से फायर कर दिया। पहली गोली मदनी के सिर के ऊपर होती हुई दीवार में जा लगी। दूसरी गोली दरवाजे में जा घुसी।
मदनी ने कमरे के अंदर घुसकर जान बचाई। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। मदनी ने समर्थकों और पुलिस को फोन से घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचे के दो खाली खोखे बरामद किए हैं। मसूद मदनी ने मोहल्ला पठानपुरा के खालिद, साजिद, सादिक और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मदनी ने आरोप लगाया है कि जाते समय चारों उन्हें धमकी देकर गए कि चार लाख रुपये मांगने का तुझे मजा चखाएंगे। सवेरे घटनास्थल के पास से घास में पड़ा एक चाकू भी पुलिस को बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक बीपी सोलंकी ने बताया कि अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
खालिद से हुई थी कारोबार की डील
देवबंद। पूर्व राज्यमंत्री मदनी ने खालिद के साथ हुए कारोबार डील का खुलासा करते हुए बताया कि 25 अक्तूबर 2010 को उनके और खालिद के बीच तय हुआ था कि दोनों मिलकर कारोबार करेंगे। इसमें पैसा चाहे दोनों पक्ष बराबर लगाए या कोई भी एक पक्ष लगाए, मुनाफे में दोनों पक्ष बराबर के हिस्सेदार रहेंगे। उन्होंने उसी दिन खालिद को चार लाख रुपये दिए थे। यह वादा हुआ था कि छह माह बाद वह पूरी रकम वापस कर देगा। मदनी ने इस बारे में स्टांप पेपर का एग्रीमेंट भी दिखाया। रुपये मांगे जाने पर उन पर हमला हुआ है।