फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   99 crore rupees are still outstanding on three sugar mills of the district

Saharanpur: जनपद की तीन चीनी मिलों पर अभी भी 99 करोड़ रुपये बकाया, कैसे त्योहार मनाएं किसान?

Sat, 19 Oct 2024 07:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 19 Oct 2024 07:02 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद की तीन चीनी मिलों पर 99.38 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। इनमें सबसे अधिक बकाया गांगनोली चीनी मिल पर है।

विज्ञापन
99 crore rupees are still outstanding on three sugar mills of the district
चीनी मिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन-प्रशासन के तमाम प्रयास जनपद के किसानों को पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल साबित हो रहे हैं। सहारनपुर जनपद की तीन चीनी मिलों पर 99.38 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। इनमें सबसे अधिक बकाया गांगनोली चीनी मिल पर है।
विज्ञापन


नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन जिले की तीन चीनी मिलों के किसान अभी भी बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए तरस रहे हैं। इसके चलते किसानों के सामने त्योहारी सीजन में आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। मिल में गन्ना सप्लाई करने के 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान करने का नियम है।
विज्ञापन


इसके बाद भुगतान करने पर किसानों को बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज दिलाने का प्रावधान है। इसके बावजूद किसानों को ना तो समय पर गन्ना मूल्य मिलता है और न ही बकाया पर ब्याज ही मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना विभाग के 18 अक्तूबर के आंकड़ों के अनुसार जनपद की गांगनोली चीनी मिल पर 67.60 करोड़ रुपये, गागलहेडी पर 19.01 करोड़ और टोडरपुर पर 12.77 करोड़ रुपये बकाया हैं।व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed