{"_id":"60144d9c8ebc3e32c133a08e","slug":"93-drivers-challan-on-driving-at-high-speed-saharanpur-news-mrt522816548","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन चलाने पर 93 चालकों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वाहन चलाने पर 93 चालकों का चालान
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन चलाने पर 93 चालकों का चालान काटा
सहारनपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के तहत संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने तेज रफ्तार वाहन चलाने पर 93 चालकों के चालान काटे। वहीं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 12 चालकों पर कार्रवाई की गई। साथ ही एलईडी वाहन के माध्यम से यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा ने कहा कि हसनपुर चुंगी, कोर्ट रोड, घंटाघर चौक सहित अन्य क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो के माध्यम से चालकों को जागरूक किया गया। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राधेश्याम, यात्री/मालकर अधिकारी खेमानंद पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।