फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   92 percent candidates appeared in the combined BEd entrance examination

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में 92 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल

Thu, 07 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
92 percent candidates appeared in the combined BEd entrance examination
जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बीएड की परीक्षा देकर बाहर आते अभियार्थी - फोटो : SAHARANPUR
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में 92 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल
विज्ञापन

सहारनपुर। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा बुधवार को जनपद के 19 केंद्रों पर हुई। कड़ी चौकसी के बीच हुई परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया। दो पालियों में हुई परीक्षा में करीब 92 फीसदी अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 9,292 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनके लिए 19 केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। लेकिन कई अभ्यर्थी सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। केंद्रों के भीतर प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। अभ्यर्थियों के मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री को केंद्रों के बाहर ही रखवा दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल और केंद्रों का स्टाफ तैनात रहा। पहली पाली में कुल 9,292 अभ्यर्थियों में से 8,492 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 800 ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार पहली पाली में 91.39 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन

दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली। इस पाली के लिए भी 9,292 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 8,496 ने परीक्षा दी, जबकि 796 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस प्रकार दूसरी पाली में 91.43 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए परीक्षा सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में हुई। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखा गया। गौरतलब है कि पूर्व में अनेक परीक्षाओं में प्रदेश के अन्य जनपदों में प्रश्न पत्र लीक होने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करा ली गई है। इसके लिए जिला प्रशासन के स्तर से कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सचल दस्तों ने औचक निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को देखा। अच्छी बात यह रही कि परीक्षा में करीब 92 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। - रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।

बीएड की परीक्षा के दौरान खुले रही फोटो स्टेट की दुकाने

बीएड की परीक्षा के दौरान खुले रही फोटो स्टेट की दुकाने- फोटो : SAHARANPUR

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बीएड की परीक्षा देकर बाहर आते अभियार्थी

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बीएड की परीक्षा देकर बाहर आते अभियार्थी- फोटो : SAHARANPUR

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बीएड की परीक्षा देकर बाहर आते अभियार्थी

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बीएड की परीक्षा देकर बाहर आते अभियार्थी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed