{"_id":"5c7ec2bdbdec2214577e62e9","slug":"91551811261-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन वाहन सीज, विरोध में ट्रक चालकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन वाहन सीज, विरोध में ट्रक चालकों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। अवैध खनिज का परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। सोमवार की रात अवैध खनन से भरे चार ट्रकों को खान विभाग की टीम ने पकड़ने के बाद सीज कर दिया और कार्रवाई के बाद चारों ट्रक कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिए। इस कार्रवाई को लेकर ट्रक चालकों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस हर ट्रक को निकालने के नाम पर वसूली कर रही है।
सोमवार रात करीब 8 बजे यमुना नदी की तरफ से आ रहे खनिज से भरे चार ट्रकों को बेहट पहुंचने पर खान विभाग के निरीक्षक मो. एजाज ने रुकवा कर उनमें भरे खनिज से संबंधित प्रपत्र दिखाने के लिए चालकों से कहा, तो उनके पास कोई प्रपत्र नहीं थे। इस पर खान निरीक्षक ने चारों ट्रकों को सीज करने की कार्रवाई करने के बाद पुणे कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। इस कार्रवाई के बाद ट्रक चालकों ने कोतवाली के बाहर हंगामा किया। उन्होंने खान विभाग की टीम एवं पुलिस पर मीडिया कर्मियों के सामने आरोप लगाए कि पुलिस उनके वाहनों को निकलवाने की एवज में तीन हजार रुपये प्रति वाहन वसूल रही है। उन्होंने कोतवाली में तैनात उन दो पुलिसकर्मियों के नाम भी सार्वजनिक किए जिनके द्वारा अवैध खनिज का परिवहन कराने के नाम पर वाहन चालकों से वसूली की जाती है। ट्रक चालक मुस्तकीम ने बताया कि वह हरियाणा के बेलगढ़ से खनिज लेकर आते है। उनके ग्रुप की 50 गाड़ियां रात के समय निकलती है। सभी वाहनों के चालकों द्वारा तीन-तीन हजार रुपये इकट्ठा कर पुलिसकर्मियों को दिए जाते हैं। उधर, इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह का कहना था कि अवैध खनन से भरे वाहनों को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। उन्होंने ही खनन विभाग के निरीक्षक को बुलवाया था। अवैध खनन से भरे वाहनों को निकलवाने की एवज में वसूली के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।