फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बकाया साढ़े 16 अरब रुपये, वसूली सिर्फ 75 करोड़

बकाया साढ़े 16 अरब रुपये, वसूली सिर्फ 75 करोड़

Wed, 20 Feb 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
बकाया साढ़े 16 अरब रुपये, वसूली सिर्फ 75 करोड़
सहारनपुर। अरबों रुपये की बिजली फूंक दी गई, लेकिन विद्युत निगम बिल वसूली करने में नाकाम साबित हुआ। ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) योजना का भी ढिंढोरा पिटवाया, सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट का लालच भी दिया, लेकिन डेढ़ माह में आधे लोगों का भी पंजीकरण नहीं कराया जा सका। जिले में उपभोक्ताओं पर साढ़े 16 अरब रुपये बकाया में से सिर्फ 75 करोड़ रुपये ही जमा कराए जा सके। विद्युत निगम ने बकाएदारों की उदासीनता को देखते हुए एक बार फिर से समय बढ़ाया है और अब 25 मार्च तक पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने बिजली के बकाएदारों से वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की थी। जिसमें 31 जनवरी तक पंजीकरण का समय दिया गया। बकाएदारों को नोटिस तक भेजे गए, लेकिन वसूली नाम मात्र की हो सकी। जिस पर विद्युत निगम ने ओटीएस पंजीकरण का समय 15 फरवरी कर दिया। उम्मीद की गई कि अधिक से अधिक बकाएदार भुगतान कर देंगे, लेकिन जिले में 15 फरवरी तक ढाई लाख बकाएदारों में से सिर्फ 65 हजार लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया। ढाई लाख बकाएदारों पर लगभग 16 अरब 36 करोड़ 25 लाख रुपये का बकाया है, जबकि लगभग दस करोड़ रुपये शहरी क्षेत्र में भी बकाया हैं। ओटीएस के तहत पंजीकरण कराने वालों से बकाया धनराशि के सापेक्ष 30 प्रतिशत धनराशि जमा कराई गई है, जो महज 49 करोड़ रुपये होती है। ओटीएस से अलग 23811 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिल का भुगतान किया है। इस लिहाज से कुल बकाया बिल के रूप में 75 करोड़ रुपये का भुगतान विद्युत निगम को मिला है।
विज्ञापन

शहर में सिर्फ 3650 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण
शहर में कुल बकाएदार 5725 उपभोक्ताओं में से 3650 ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 478 उपभोक्ताओं ने पूरा भुगतान कर दिया है। देहात के सर्किल प्रथम में 34826 ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 13587 ने पूरा भुगतान किया तथा सर्किल द्वितीय में 27285 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और उनमें से सिर्फ 9746 उपभोक्ताओं ने पूरा भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 25 मार्च तक होगा पंजीकरण, सौ करोड़ भुगतान की उम्मीद
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता एवं ओटीएस योजना के कोआर्डिनेटर अभिषेक कुमार ने बताया कि छूट दिए जाने के बावजूद उपभोक्ता बकाया बिल भुगतान के प्रति गंभीर नहीं हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है, योजना की जानकारी दी जा रही है, नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। पंजीकरण समय भी अब 25 मार्च कर दिया गया है और भुगतान 31 मार्च किया जा सकेगा। उम्मीद है कि अभी 100 करोड़ रुपये का भुगतान और वसूल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed