{"_id":"5c64662cbdec2232285b0f98","slug":"91550083628-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बरामद न होने पर पुत्र संग पानी की टंकी पर चढ़ा दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बरामद न होने पर पुत्र संग पानी की टंकी पर चढ़ा दंपती
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली के एक गांव से 25 दिन पूर्व बहला फुसला कर ले जाई गई किशोरी की बरामदगी न होने पर एक दंपती अपने पुत्र के साथ कलक्ट्रेट स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। दंपती ने पुलिस पर उसकी बेटी को बरामद न करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर तीनों को नीचे उतारा।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती अपने पुत्र के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा। उन्होंने अपनी बेटी की बरामदगी के लिए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि संतोषजनक जवाब न पाकर दंपति अपने पुत्र के साथ कलक्ट्रेट स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पता लगते ही नगर मजिस्ट्रेट शेरी एवं कोतवाली सदर प्रभारी अशोक सोलंकी मौके पर पहुंच गए। दंपती ने आरोप लगाया कि 21 जनवरी को उसकी 16 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में ही रहने वाला युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ बहला-फुसला कर ले गया था। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन उनकी पुत्री की बरामदगी नहीं की, जबकि वह कई बार सदर कोतवाली के चक्कर लगा चुके हैं।
लगभग आधा घंटा दंपती और उनका पुत्र पानी की टंकी पर चढ़े रहे। सदर कोतवाली प्रभारी ने लड़की को बरामद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद तीनों पानी की टंकी से नीचे उतर आए। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि जिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, पुलिस सभी को जेल भेज चुकी है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वह लड़की को अपने साथ नहीं लेकर गए। उन्हें लड़की के बारे में कुछ नहीं पता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की की बरामदगी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
पहले भी इस टंकी पर चढ़ चुुके हैं लोग
सहारनपुर। तहसील सदर में लगी पानी की टंकी पर पहले भी लोग अपनी मांगें मनवाने के लिए चढ़ चुके हैं। तीन वर्ष पूर्व पांच अमीनों ने पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा किया, लेकिन इसके बावजूद पानी की टंकी सीढ़ियों पर लगाए गेट पर ताला नहीं लगाया है। ऐसे में कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है।