फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छात्राओं एवं महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर लगाएं अंकुश - सचान

छात्राओं एवं महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर लगाएं अंकुश - सचान

Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं एवं महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर लगाएं अंकुश -   सचान
सहारनपुर। पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान ने मंडलीय अपराध समीक्षा गोष्ठी में तीनों जिलों के कप्तानों को चुनाव संबंधी समस्त तैयारियां समय से पूर्ण करने के साथ ही एंटी रोमियो स्कवायड को और ज्यादा सक्रिय कर छेड़छाड़ की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में आईजी शरद सचान ने कहा संत रविदास जयंती को सकुशल संपन्न कराने के लिए जुलूसों के रास्ते में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए शांति समितियों की बैठकें की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में अपराधों में वृद्धि नहीं होनी चाहिए। अपर निदेशक अभियोजन योगेंद्र जैन ने बताया कि जनवरी में सहारनपुर के पांच, मुजफ्फरनगर के तीन तथा शामली के एक मामले में न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इस पर आईजी ने न्यायालयों में आपराधिक मामलों की प्रभावी पैरवी के लिए राजपत्रित अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीसीटीएनएस पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित पंवार ने पंजीकृत अभियोगों की केस डायरी को कंप्यूटरीकृत एवं डिजिटलाइज्ड करने के लिए तीनों जिलों में नियुक्त विवेचकों को जानकारी दी। आईजी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समस्त तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भौतिक निरीक्षण कराकर समस्त मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करा लिया जाए। पुलिस बल का आंकलन, बजट, संसाधन, अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने के स्थानों को चिह्नित करें। सीमावर्ती राज्यों से शराब तस्करी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वायड को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। प्रतिदिन पैदल गश्त के समय प्रभावी कार्रवाई करें, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति सकारात्मक परिणाम आए।

उन्होंने सुबह बैंकों और सराफा दुकानें खुलने के समय आसपास और रास्तों पर चेकिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी घटनाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और समय रहते उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। जेल में बंद बंदियों की पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed