फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो जगह मतदाता सूची में नाम मिला तो दर्ज होगी रिपोर्ट : कमिश्नर

दो जगह मतदाता सूची में नाम मिला तो दर्ज होगी रिपोर्ट : कमिश्नर

Sun, 13 Jan 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
दो जगह मतदाता सूची में नाम मिला तो दर्ज होगी रिपोर्ट : कमिश्नर
दो जगह मतदाता सूची में नाम मिला तो दर्ज होगी रिपोर्ट : कमिश्नर
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने शनिवार को सदर तहसील में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत एक सितंबर से 30 नवंबर 2018 के मध्य प्राप्त फार्मों के विवरण आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता के दो जगह नाम पाए जाने पर उसके विरुद्ध भारत निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
शनिवार को कमिश्नर ने सीपी त्रिपाठी ने कहा कि मंडल में किसी भी मतदाता का दो जगह नाम नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का दो जगह नाम मिलने पर एक जगह से नाम हटाकर नए स्थान पर वोटर आईडी कार्ड बनाया जाए। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में फार्म-6 एवं 7 के अंतर्गत स्वीकृत एवं अस्वीकृत फार्मों की जानकारी ली। उन्होंने सूचनाओं की अपडेट बुकलेट बनाकर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता पंजीकरण कक्ष में निर्वाचन आयोग की साइट खुलवाकर देखी व लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत अब तक कराये गये कार्यों की जानकारी हासिल की। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता से लिखवाएं कि वह गांव में वोट बनवाना चाहता है या शहर में।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे ने बताया कि जनपद में 2760 पोलिंग बूथ है। जिसमें से सदर तहसील में 1000 से अधिक पोलिंग बूथ है। 30 नवंबर तक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्राप्त फार्मों का निस्तारण किया जा चुका है। जो अवशेष फार्म रह गए हैं वह ऑनलाइन 30 नवंबर के बाद प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक मतदाताओं के फार्म भरने के मामले में पूरे प्रदेश में जनपद टॉप-10 में है। उन्होंने कहा कि जनपद में अभी तक लगभग 53000 अवैध वोटरों के नाम काटे गए हैं। जबकि एक लाख से अधिक मतदाता बढे़ हैं। एसडीएम सदर परमानंद झा, तहसीलदार प्रीति सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed