फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छह दिसंबर को लेकर रहा जिले भर में अलर्ट

छह दिसंबर को लेकर रहा जिले भर में अलर्ट

Fri, 07 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
छह दिसंबर को लेकर रहा जिले भर में अलर्ट
सहारनपुर। छह दिसंबर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती गई। जगह-जगह पुलिस तैनात रही। संवेदनशील इलाकों में अधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे। शहर में आने जाने वालों पर निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के शौर्य दिवस और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी द्वारा काला दिवस मनाए जाने के मद्देनजर जिले भर में सुबह से ही कड़ी चौकसी कर दी गई। शहर के मिश्रित आबादी वाले मोहल्ले, गली एवं नुक्कड़ पर पुलिस तैनात रही। घंटाघर और हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर पुलिस तैनात की गई थी। जहां पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। जगह - जगह पुलिस पिकेट लगा दी गई। खुफिया अधिकारी प्रत्येक स्थिति पर नजर रखे रहे एवं उच्चाधिकारियों को जानकारी देते रहे। एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह भी पुलिस टीम के साथ लगातार क्षेत्रों में जाकर स्थिति के बारे में जानकारी करते रहे। प्रमुख रूप से छिंपियान, पुरानी मंडी, खान आलमपुरा, रामनगर पठानपुरा, डेरा इलाहीपुरा, नवाबगंज, प्रताप नगर, रायवाला बाजार, मोहल्ला चौधरियान, छत्त जंबूदास, खलासी लाइन समेत प्रमुख स्थानों पर विशेष नजर रखी गई। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि जिले भर में शांति रही है। कहीं से भी किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं है। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही है। प्रत्येक स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed