{"_id":"5bdf3fe8bdec22077547a561","slug":"91541357544-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे राज्य कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे राज्य कर्मचारी
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे राज्य कर्मचारी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी 15 नवंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू करेंगे। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में राज्य कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे। महानगर में हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर कर्मचारी धरना देंगे। कर्मचारी काफी समय से पुरानी पेंशन बहाली व्यवस्था लागू करने सहित 14 सूत्री मांगें पूरा करने की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन सरकार अनसुना कर रही है। कोई भी कर्मचारी अपने कार्यालय में नहीं बैठेगा। जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए। कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। इस दौरान मुकेश त्यागी, मनमोहन सिंह, सुधा रानी, सोमपाल सिंह राणा, प्रवीण कुमार, योगेंद्र कुमार, प्रमोद बंसल, सोहन पाल सिंह, उमेश देशवाल, संदीप यादव, राजेश कुमार, चरण सिंह, राजेश्वर दयाल, मनोज कुमार सिंह, सलीम अहमद, बाबू राम, रवि, सचिन कुमार, शिवम कुमार, अर्जुन राणा, सुरेश पाल, मयंक मौजूद रहे।