{"_id":"5baa83d2867a557f714f80c6","slug":"91537901522-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भाजपा का विकल्प बनेंगे चंद्रशेखर और बहनजी: मेवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भाजपा का विकल्प बनेंगे चंद्रशेखर और बहनजी: मेवाणी
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गुजरात के वड़गाम विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और बसपा सुप्रीमो बहन मायावती भाजपा का विकल्प बनेंगे। उन्होंने प्रदेश में रहना होगा तो योगी-योगी कहना होगा नारे पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जान लें अगर देश में रहना होगा तो संविधान-संविधान कहना होगा।
शनिवार शाम साढ़े सात बजे विधायक जिग्नेश मेवाणी कार से गांव रामनगर में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया के घर पहुंचे। जिग्नेश ने कमल वालिया मां कांति वालिया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके पश्चात अमर उजाला से बातचीत के दौरान जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि जितना उत्पीड़न भाजपा सरकार में दलितों का हुआ है, इतना किसी सरकार में नहीं हुआ है। भाई चंद्रशेखर का क्या कसूर था, जिन्हें इतने लंबे समय तक जेल में रखा गया। सरकार के पास कोई सुबूत नहीं थे। इसके बावजूद चंद्रशेखर के साथ अन्याय किया गया। चुनाव लड़ना हमारा मकसद नहीं बल्कि उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होना उद्देश्य है। हम बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलकर छुआछूत को खत्म करेंगे। दिल्ली में संविधान की प्रतियां जलाई गई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द नहीं बोले। इस समय देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। लोकतंत्र पर लगातार हमला किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि पूरे देश में भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां महागठबंधन के साथ चुनाव लडे़गी, लेकिन वह चाहते हैं कि छोटे संगठन भी इस गठबंधन में शामिल हों। 2019 के चुनाव में भाजपा को जड़ उखाड़ फेंकने की तैयारी जनता कर चुकी है। बसपा सुप्रीमो द्वारा चंद्रशेखर से किसी तरह का नाता न होने के ब्यान देने पर जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि मायावती हमारी बहन है। बहनजी भले ही नाराज हो, लेकिन वह हमारी बहन ही रहेंगी। रक्षाबंधन आने दो हम बहनजी से राखी बंधवाएंगे। दो अप्रैल के बंद के दौरान हजारों दलितों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करना सरकार की मानसिकता दर्शाती है। जितना दलितों को सताया जाएगा, उतना ही दलित समाज एक साथ खड़ा नजर आएगा। इस दौरान कमल वालिया के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।