{"_id":"5ba1534d867a55013e75c120","slug":"91537299277-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी और पशु पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानी और पशु पालन
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद व कृषि, किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उन्नत कृषि शिक्षा योजना के अंतर्गत बरौली में चल रहे प्रशिक्षण के अंतिम दिन पूषा इंस्टीट्यूट दिल्ली के वैज्ञानिकों ने किसानों को लाभकारी बागवानी व पशुपालन का प्रशिक्षण दिया।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूषा) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ जेपीएस डबास ने हल्दी सहित औषधीय फसलों की खेती पर विस्तार से बताया। डा. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अच्छी खेती के लिए पेड़ ज्यादा घने नहीं होने चाहिए। उन्होंने आम के विभिन्न रोगों में नीम आधारित प्राकृतिक कीटनाशकों के उपयोग के बारे में बताया। डॉ वीरेंद्र सोलंकी ने पशुओं के लिए चने की दाल, खल, नमक के माध्यम से घर पर ही संतुलित आहार बनाने की विधि बताई। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने सघन बागवानी की जानकारी दी। धर्मपाल सिंह, अजय कुमार ने भी प्रशिक्षण दिया। पांच दिवसीय शिविर के समापन सत्र की अध्यक्षता सत्यप्रकाश शर्मा व संचालन महिपाल सिंह ने किया। इस दौरान सुशील राणा, अजय कुमार, श्यामवीर त्यागी, हरपाल सिंह, गोपाल राणा, नाथीराम, अर्जुन सिंह, राज सिंह, अमरेश राणा, रोहताश, खड़क सिंह, रिंकू, राज सिंह, नरेश स्वामी, संजय काम्बोज, विनोद सैनी, देवकांत, राजकुमार,अजय सिंह, हिमांशु कुमार,अशोक कुमार, राजबीर सिंह, हितेन्द्र, सन्नी, सूर्यकांत, मन्नी आदि किसान मौजूद रहे। किसानों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।