{"_id":"5b86f8f842c7924648031487","slug":"91535572216-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फ्रैट कॉरिडोर के लिए सहारनपुर पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फ्रैट कॉरिडोर के लिए सहारनपुर पहुंचे अधिकारी
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए सहारनपुर पहुंचे अधिकारी
सहारनपुर। रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए सहारनपुर में कार्य शुरू करा दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने सहारनपुर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और बिजली की लाइनों के शिफ्टिंग के कार्य को शुरू भी करा दिया है। साथ ही अन्य निर्माण को हटाए जाने के बारे में अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया।
मालगाड़ियों के लिए अलग से तैयार कराए जा रहे फ्रेट कॉरिडोर के लिए अब सहारनपुर में भी कार्य शुरू करा दिया गया है। लुधियाना से पिलखनी तक लगभग निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि देवबंद में भी भूमि पूजन करा दिया गया है। लेकिन सहारनपुर में निर्माण कार्य को लेकर कई बाधाएं बताई जा रहीं हैं। जिसको लेकर रेलवे के अधिकारियों ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के अधिकारियों ने राज्य अधिकारियों के साथ बैठक की और रेलवे के तकनीकी अधिकारियों से भी इस मामले में वार्ता की। बताया जा रहा है कि फ्रेट कॉरिडोर के लिए बनाए जाने वाले रेलवे ट्रैक के आड़े आ रहे बिजली के खंभे और तारों को बुधवार से ही हटवाए जाने की कवायद शुरू करा दी गई है। फिलहाल रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र से तीन दिन में लाइनें शिफ्ट करा दी जाएंगी।
-- अधिकारियों ने किया है निरीक्षण
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि फ्रेट कॉरिडोर को लेकर शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाने की उम्मीद है। फ्रेट कॉरिडोर से संबंधित अधिकारियों की टीम ने सहारनपुर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन एवं रेलवे के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं। इसी के तहत बिजली की लाइनें भी हटवाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
--------