फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अनुमति न मिलने के बावजूद आम आदमी पार्टी की शुरू हुई पदयात्रा

अनुमति न मिलने के बावजूद आम आदमी पार्टी की शुरू हुई पदयात्रा

Thu, 30 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अनुमति न मिलने के बावजूद आम आदमी पार्टी की शुरू हुई पदयात्रा
अनुमति नहीं मिली फिर भी ‘आप’ ने शुरू की पदयात्रा
विज्ञापन

सहारनपुर। आम आदमी पार्टी को पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद सहारनपुर से अपनी जन अधिकार पदयात्रा शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी एक ओर खड़े देखते रह गए और पार्टी के पदाधिकारी जंधेड़ा की ओर रवाना हो गए।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को जिला प्रशासन ने पदयात्रा शुरू करने की अनुमति नहीं दी। सुबह लगभग नौ बजे राज्य सभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में आप के पदाधिकारी गांधी पार्क पहुंचे। उन्होंने गांधी पार्क में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नारेबाजी की। पुलिस ने गांधी पार्क को घेर रखा था। उसके बाद सभी पदाधिकारी दिल्ली रोड स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। जहां से लगभग 10 बजे संजय सिंह के नेतृत्व में जन अधिकार पदयात्रा शुरू कर दी। फार्म हाउस के बाहर पुलिस एवं पीएसी मौजूद रही। सहारनपुर से रवाना होकर जन अधिकार पदयात्रा दोपहर में जंधेड़ा पहुंची। जंधेड़ा में सभा करने के बाद शाम को पदयात्रा रामपुर मनिहारान पहुंची। रामपुर मनिहारान में पदाधिकारियों ने रात्रि विश्राम के लिए डेरा डाल दिया। राज्य सभा सांसद संजय सिंह के साथ विधायक सोमनाथ भारती, अलका लांबा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, सचिव डाक्टर पंकज पाठक, डाक्टर छवि यादव, मेहरबान अली, लोकेश सालारपुरी, योगेश दहिया शामिल रहे। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी शहर में जुलूस निकालना चाह रहे थे। जिसकी उन्होंने अनुमति नहीं दी। अंबाला रोड से लेकर सभी प्रमुख मार्गों पर होते हुए शहर में स्थित महापुरुषों की चारों प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना था। जिसे रोक दिया गया। शहर से पदयात्रा नहीं निकलने दी गई। शहर के बाहर से पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

-------------------------
न हम जीते, न तुम हारे
सहारनपुर। आम आदमी पार्टी और पुलिस प्रशासन के बीच देर रात तक पदयात्रा शुरू करने को लेकर बैठक चलती रही, लेकिन रात में बैठक बेनतीजा रही। आम आदमी पार्टी जिद पर अड़ी रही कि पदयात्रा सहारनपुर से ही शुरू की जाएगी, जबकि पुलिस प्रशासन जिद पर अड़ा रहा कि गांधी पार्क से पदयात्रा शुरू नहीं करने दिया जाएगा। दोनों अपनी-अपनी जगह अड़े रहे। सुबह गांधी पार्क को पुलिस ने घेर लिया। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी गांधी पार्क में पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्क से निकलकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी दिल्ली रोड स्थित फार्म हाउस के लिए रवाना हो गए। पुलिस अधिकारियों ने अपने आला अधिकारियों को अवगत करा दिया कि आप की पदयात्रा शुरू नहीं होने दी गई। जबकि आम आदमी पार्टी ने गांधी पार्क से पदयात्रा शुरू करने की बजाय दिल्ली रोड स्थित फार्म हाउस से पदयात्रा शुरू कर दी। दोनों ने अपनी-अपनी जिद पूरी कर ली। आम आदमी पार्टी ने सहारनपुर से पदयात्रा भी शुरू कर दी और पुलिस प्रशासन ने अपने आला अधिकारियों तथा शासन को संदेश दे दिया कि जहां से पदयात्रा शुरू करने की अनुमति मांगी थी, वहां से पदयात्रा शुरू नहीं होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed