{"_id":"5b68a1ef4f1c1b8d6e8b47ce","slug":"91533583855-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर लगाकर अधिवक्ताओं की नेत्र जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर लगाकर अधिवक्ताओं की नेत्र जांच की
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर लगाकर अधिवक्ताओं की नेत्र जांच की
सहारनपुर। सिविल कोर्ट सभागार में लगाए गए नेत्र जांच शिविर में करीब दो सौ अधिवक्ताओं और अन्य की आंखों की जांच की गई। इनमें से 30 लोगों को मोतियाबिंद की समस्या मिली और 40 लोगों की नेत्र ज्योति कमजोर पाई गई।
सोमवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, महासचिव स्वराज सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर बिशम्बर सिंह पुंडीर ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में अधिवक्ताओं की आंखों की जांच के साथ ही उन्हें नेत्र रोगों के लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज दूबे ने कहा कि आंखों की नियमित जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। प्रबंधक विवेक राणा ने कहा कि नेत्र जांच शिविर लगाने का उद्देश्य लोगों को नेत्र रोगों के बारे में जागरूक करना है। इसमें अमरीश पुंडीर, राहुल त्यागी, अखिलेश अग्रवाल, सतेंद्र वर्मा, सत्यपाल सैनी, जमाल साबरी, बाबर वसीम, अनवार अहमद सिद्दकी, राशिद जमाल, अभय सैनी, प्रमोद शर्मा, विवेक शर्मा, अंकित कुमार, युवराज, मोनू, अशोक पाल, रुमा, अरुण आदि रहे।