फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जीएसटी प्रणाली का सरलीकरण नहीं कर पाई केंद्र सरकार : लोकेश कुमार

जीएसटी प्रणाली का सरलीकरण नहीं कर पाई केंद्र सरकार : लोकेश कुमार

Thu, 19 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी प्रणाली का सरलीकरण नहीं कर पाई केंद्र सरकार : लोकेश कुमार
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री लोकेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी प्रणाली को देशभर में लागू तो कर दिया लेकिन इसका सरल रूप व्यापारियों के सामने रखने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

मजनूवाला रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में पत्रकार वार्ता में लोकेश कुमार ने कहा कि जीएसटी प्रणाली में सरलीकरण न किए जाने का खामियाजा आज व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। व्यापारी संगठन लगाकार सरकार पर जीएसटी को सरल बनाने का दबाव बना रहे हैं लेकिन समस्या हल नहीं होने से व्यापारी परेशान हैं। योगी सरकार द्वारा प्लास्टिक पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर लोकेश कुमार ने कहा कि इससे केवल व्यापारी ही प्रभावित नहीं होंगे बल्कि इससे बेरोजगारी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी पॉलीथिन बंदी के विरोध में नहीं हैं। यदि प्लास्टिक बंदी करनी ही थी तो सभी प्रकार की पॉलीथिन को बंद करना चाहिए था। इस दौरान नगरपालिका के पूर्व सभासद इसरार गौरी को संगठन में जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मंत्री हरिओम सिंघल, नगर अध्यक्ष अजय गर्ग बिट्टा, प्रवीण देशवाल, अमित कंसल, मनोज नामदेव, फुरकान अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed