{"_id":"5b47a8d84f1c1bc5248b636f","slug":"91531422936-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेगा लेखपाल संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेगा लेखपाल संघ
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि लेखपाल संघ किसी भी उत्पीड़न की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगा। मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बृहस्पतिवार को हकीकत नगर धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहा कि लेखपाल संघ अपनी उचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील नकुड़ में अधिकारियों द्वारा 6 लेखपालों के खिलाफ की गई उत्पीड़न की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि लेखपाल संवर्ग किसी भी कार्रवाई से भयभीत नहीं होगा। जायज मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता रामकिशन और संचालन मंत्री राजेश कश्यप ने किया। गुफरान अहमद, राजेश चौहान, निर्मल गुप्ता, प्रदीप शर्मा, यज्ञपाल सिंह, रमेशचंद, ओमप्रकाश, नन्हा सिंह, संसार सिंह, योगेंद्र सिंह, हरिओम, सुरेंद्र कुमार, पवन सोलंकी, अरविंद त्यागी, रामकुमार कश्यप, अरुण तिवारी, शेषराज तोमर, कुलदीप बाली, संजीव शर्मा, यशपाल सिंह, शाईस्ता राव, स्वाति शर्मा, अमित कुमार, राकेश कश्यप, कुमार पाराशर आदि रहे।