{"_id":"5b2957114f1c1bf76e8b901a","slug":"91529435921-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश लेखपाल संघ ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश लेखपाल संघ ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने किया धरना प्रदर्शन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील सदर शाखा ने शुक्रवार को जनपद मऊ में कार्यरत लेखपाल धीरज सिंह के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की भी मांग की।
शुक्रवार को तहसील सदर में चले धरने पर अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा और मंत्री विजेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद मऊ में कार्यरत लेखपाल धीरज सिंह के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर लेखपालों के साथ आए दिन विवाद हो रहे हैं। आए दिन हो रही इन घटनाओं के विरोध में उन्होंने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार भी किया। धरने के बाद लेखपाल संघ ने उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान जनक सिंह, विनय भारद्वाज, अमित खटाना, नवीन वत्स, अमर सिंह, बाबूराम, यज्ञ पाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।