फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झमाझम बारिश से पारा लुड़का, गर्मी बरकरार

झमाझम बारिश से पारा लुड़का, गर्मी बरकरार

Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से पारा लुड़का, गर्मी बरकरार
सहारनपुर। बुधवार सुबह तेज हवाओं के साथ आई झमाझम बारिश से खुशगवार हो गया। लोगों को मॉर्निंग वॉक में मजा आया। बारिश की वजह से तापमान तो कुछ नीचे आया, मगर उमस बरकरार रहने से लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। उधर, बारिश की वजह से शहर के अनेक इलाकों में जलभराव की समस्या बन गई, जिससे लोगों को खासी परेशानी रही।
विज्ञापन

बुधवार की तड़के मौसम ने अचानक से पलटी मारी। तड़के करीब चार बजे आसमान पूरी तरह बादलों से घिर गया। तेज हवाओं के साथ पहले बूंदाबांदी और बाद में झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक रुक रुककर हुई बारिश से मौसम में हल्की ठंडक आ गई, जिसकी वजह से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। सुबह के समय आसमान में घने बादल रहे और हल्की हवा चलने से मौसम मनभावन रहा। मगर सुबह करीब दस बजे धूप निकल आई। दोपहर तक बादल पूरी तह छंट चुके थे और धूप ने अपना असर दिखाया। हालांकि तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश की वजह से शहर के अनेक क्षेत्रों में जलभराव भी हुआ। सड़कों पर भी पारी रुकने से राहगीरों को परेशानी रही। शाम के समय मौसम में उमस होने की वजह से भी लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed