फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कमल के फूल पर बैठकर आती हैं लक्ष्मी: केशव

कमल के फूल पर बैठकर आती हैं लक्ष्मी: केशव

Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कमल के फूल पर बैठकर आती हैं लक्ष्मी: केशव
सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने वाले खुद गड्ढे में जाएंगे। मोदी और योगी की जोड़ी से विपक्षी घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि, विकास के लिए लक्ष्मी की जरूरत होती है और लक्ष्मी कमल के फूल पर बैठकर आती है।
विज्ञापन

अंबेहटा में चुनावी जनसभा के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की जीत ही स्व. बाबू हुकुम सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश में भाजपा सरकार बने हुए एक वर्ष हो चुका है। पूर्व की सरकारों ने खजाना पूरी तरह खाली किया था। सीएम ने कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोपरि बताया और उन्हें हनुमान की संज्ञा देकर शक्ति याद दिलाई। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी को रिकार्ड तोड़ मतों से जिताने की अपील की। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया।
विज्ञापन

----------------------------------
जीत के जश्न में शामिल होने आऊंगा : केशव
सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदाताओं से कहा कि आप कमल खिलाएं। मैं जीत के जश्न में शामिल होने खुद आऊंगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भी जाते हैं, वहां कभी पार्टी प्रत्याशी की हार नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed