फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मेला देखने आया 12वीं का छात्र झूले की टक्कर से गंभीर घायल

मेला देखने आया 12वीं का छात्र झूले की टक्कर से गंभीर घायल

Tue, 17 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मेला देखने आया 12वीं का छात्र झूले की टक्कर से गंभीर घायल
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला देखने आया नगला गांव का 12वीं कक्षा का छात्र झूले वालों की लापरवाही के चलते जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। ब्रेक डांस झूले से झूलकर बाहर निकलते समय झूले की बोगी से टकरा कर नीचे गिरे युवक के सिर की हड्डी टूट गई। जिसे मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के नगला गांव निवासी 12वीं कक्षा का छात्र रिहान पुत्र महू रविवार को देवबंद में मेला देखने के लिए आया था। वह ब्रेक डांस झूले में झूलकर जब बाहर निकला तो अचानक झूला चल पड़ा और रिहान उसकी बोगी से टकरा करक नीचे गिर गया। जिसके चलते उसकी सिर की हड्डी टूट गई। लोगों ने उसे उपचार के लिए यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे वेंटीलेटर पर रखा हुआ है और डॉक्टर ऑपरेशन करने के लिए लाखों रुपये मांग रहे हैं। बताया जाता है कि रिहान गरीब परिवार से ही पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed