{"_id":"5acbbd7d4f1c1be16b8b4abc","slug":"91523301757-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। देश में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने से बढ़ती अराजकता की स्थिति और दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवबंद-मानकी मार्ग पर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गजे सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है। फर्जी मुकदमे लगाकर उन्हें जेल भेजने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव निकट आ रहे हैं देश-प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश में जितने काम किये हैं उतने भाजपा नहीं करा पाई है। जनता भाजपा सरकार के लोक लुभावने वायदों से तंग आ चुकी है। जमीन स्तर पर कोई कार्य दिखाई नहीं पड़ रहा है। पूर्व की सरकारों में जो कार्य हुए उन्हें अपना बताकर जनता की वाहवाही लूटने का काम किया जा रहा है। लेकिन अब जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है। जिसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाएगी। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, संसार सिंह, राधा प्रधान, राव मशकूर, भूरा चौधरी, कुरबान अली, तेजपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, कुलदीप आदि मौजूद रहे।