{"_id":"5ac911384f1c1bb6618b636b","slug":"91523126584-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षकों के भरोसे चलेंगे मॉडल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड शिक्षकों के भरोसे चलेंगे मॉडल कॉलेज
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के पदों को सेवानिवृत्त शिक्षकों से भरा जाएगा। इसकी एवज में सरकार उनको निर्धारित मानदेय देगी। इच्छुक शिक्षक 20 अप्रैल तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
जनपद में नौगावा, ढायकी और चौरादेव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज बनाए गए हैं। जिनमें सत्र 2018-19 के लिए शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन के आदेश के अनुरूप इन मॉडल कॉलेजों में सेवानिवृत्त शिक्षकों से सेवा ली जाएगी, जिनकी अधिकतम आयु 65 वर्ष होगी। माध्यमिक विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक, शिक्षिका, सहायक अध्यापक, प्रवक्ता आवेदन कर सकते हैं। शिक्षकों की भर्ती हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, जीव विज्ञान और संस्कृत विषयों के लिए की जानी है। डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि चयन के लिए गठित समिति साक्षात्कार के आधार पर शिक्षकों का चयन करेगी।