{"_id":"5aac0c7c4f1c1bbd758b5eb5","slug":"91521224828-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों पर ई वे बिल की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। ई मेल से भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने प्रदेश में ई वे बिल की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में व्यापार मंडल ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से व्यापारी इसकी जटिलताओं से जूझ रहे हैं। इसके चलते व्यापारियों को कारोबार करने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से मंगाए जाने वाले माल पर ई वे बिल की अनिवार्यता होने के चलते वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसके चलते व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने मंडी शुल्क समाप्त करने सहित अन्य मांग भी की। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री रामराजीव सिंघल, सरदार राजपाल सिंह, संजय भसीन, मेजर एसके सूरी, रमेश डाबर, रमेश अरोड़ा, अवनीश गर्ग, राकेश गाबा, अनिल गर्ग, बलदेवराज खुंगर, अवनीश अग्रवाल, सुधीर कर्णवाल, अरुण गुप्ता, संजय मित्तल, कृष्णलाल मिड्ढा, मुरली खन्ना, राणा सिंधु, सलीम कुरैशी आदि रहे।