{"_id":"5aa189b44f1c1b90778b4657","slug":"91520535988-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक आज, एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रस्ताव होंगे पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक आज, एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रस्ताव होंगे पारित
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक लखनऊ में आज
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद की राज्य इकाई के महासचिव मौलाना सैय्यद मोहम्मद मदनी ने बताया कि जमीयत की उलमा राज्य प्रबंध कमेटी की बैठक में 9 मार्च (आज) को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। जिसमें एक हजार से अधिक सदस्य व उलमा शिरकत करेंगे।
बृहस्पतिवार को जारी बयान में सैय्यद मोहम्मद मदनी ने कहा कि देश के मौजूदा हालात में यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है और इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे। बताया कि उत्तर प्रदेश देश भौगोलिक और राजनीतिक प्रणाली में बुनियादी भूमिका निभाता रहा है। इसलिए यहां यहां का फैसला राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव डालता है। उन्होंने बताया कि बैठक में जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी और राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सैय्यद महमूद मदनी शिरकत करेंगे। उनके संरक्षण में एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जिनमें विशेष रूप से दलित-मुस्लिम एकता और सामूहिक खान पान, मुस्लिम पारिवारिक कानून की सुरक्षा, राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देने, मुसलमानों में शिक्षा और आर्थिक जागरूकता, सामाजिक सुधार, धर्मनिरपेक्ष दलों में मुसलमानों का प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इन प्रस्ताव पर स्वीकृति के बाद 10 मार्च को झूले लाल पार्क में होने वाले महाअधिवेशन में पेश किया जाएगा। मौलाना मदनी ने बताया कि सामान्य बैठक में सभी धर्मों के प्रमुख नेता और दलित सामाजिक नेताओं को आमंत्रित किया गया है।