{"_id":"5a96f87b4f1c1b805a8bc630","slug":"91519843451-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन का तिलक लगाकर दी होली की शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन का तिलक लगाकर दी होली की शुभकामनाएं
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित एक सभागार में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विरेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, राजीव गुंबर और संस्था के संस्थापक केएल अरोड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम एंडले एवं संचालन राकेश शर्मा ने किया। मुख्य अतिथियों ने सभी को होली पर्व की बधाई दी और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में आधुनिकता को अपनाने के साथ ही युवाओं को संस्कारों को भी अपनाना होगा। डा. असलम, आरके जैन, सरदार प्रीत इंद्र सिंह, प्रेम छोकरा, विरेंद्र बहल, सुरेंद्र कुमार लूथरा, जीएल जसूजा, अमरजीत कौर, रंजन गुप्ता, पीके अग्रवाल, जोगेंद्र सिंह डंग आदि मौजूद रहे।