फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिले की पुलिसिंग में हुआ फेरबदल, तीन थाना प्रभारी बदले गए

जिले की पुलिसिंग में हुआ फेरबदल, तीन थाना प्रभारी बदले गए

Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
जिले की पुलिसिंग में हुआ फेरबदल, तीन थाना प्रभारी बदले गए
सहारनपुर। जिले की पुलिसिंग में एसएसपी ने बड़ा फेरबदल किया है। तीन थाने पर नए थानेदारों की तैनाती की गई है। जबकि 16 उप निरीक्षकों के भी कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने जिले के तीन थाने कुतुबशेर, मिर्जापुर और तीतरों के थाना प्रभारियों को बदल दिया है। थाना कुतुबशेर की कमान अपराध शाखा की विवेचना सेल में रहे दीपक चतुर्वेदी को सौंपी गई है। जबकि कुतुबशेर थाना प्रभारी योगेश शर्मा को हटाकर रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

रिट सेल प्रभारी केपी शर्मा को थाना मिर्जापुर का प्रभारी बनाया गया है। जबकि मिर्जापुर थाना प्रभारी राजपाल सिंह को अपराध शाखा की विवेचना सेल भेज दिया गया है। इसके अलावा तीतरों थाना प्रभारी संजीव कुमार बिश्नोई को अपराध शाखा की विवेचना सेल में तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर सदर कोतवाली की हसनपुर चौकी के प्रभारी अरुण पंवार को थाना तीतरों का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निरीक्षक संजय वर्मा को पुलिस लाइन से यूपी 100 डायल पर तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर संजय वर्मा पूर्व में नगर कोतवाली प्रभारी रह चुके हैं।
16 उपनिरीक्षकों का भी बदला कार्यक्षेत्र
तीन थानाध्यक्षों के अलावा 16 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक तूफान सिंह भाटी को एसएसआई गंगोह, सैय्यद हिसामुद्दीन को एसएसआई मिर्जापुर बनाया गया है। योगेंद्र कुमार को हसनपुर चौकी प्रभारी, सत्यवीर सिंह को देवबंद की राजूपुरा चौकी प्रभारी, सुरेश चंद शर्मा को थाना जनकपुरी भेजा गया है। मुकेश कुमार को थाना नागल भेजा गया जबकि जितेंद्र त्यागी को कुतुबशेर चौकी प्रभारी बनाया गया तथा योगेश कुमार को बिहारीगढ़ की मोहंड चौकी प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा गंगोह के एसएसआई संजीव यादव को एसएसआई थाना फतेहपुर, कुतुबशेर चौकी प्रभारी सुदेश कुमार को एसएसआई बिहारीगढ़, राजूपुरा चौकी प्रभारी मूलचंद शर्मा, बेहट से राहुल कुमार, नागल से देवेंद्र कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया। गंगोह से अनीस अहमद को चिलकाना थाना भेजा गया। गागलहेड़ी के बाजार चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह को जनकपुरी थाना भेजा गया तथा नसीम खान को देवबंद से गंगोह भेज दिया गया है।


विवादों में घिरे थाना प्रभारी को बचाया
बांग्लादेश की सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान गंगोह निवासी अजय के परिजनों के उत्पीड़न तथा फौजी अजय कुमार को जेल भेजने की धमकी देने के आरोपों से विवादों से घिरे गंगोह थाना प्रभारी पर पुलिस अधिकारियों ने करम किया है। लखनऊ तक से कड़ी फटकार मिलने के बावजूद अधिकारियों ने सिर्फ गंगोह के एसएसआई को हटाकर फतेहपुर एसएसआई बनाकर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed