{"_id":"5a81dcc94f1c1b1d368b9e30","slug":"91518460105-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में गश्त की जांच करने मैदान में उतरेंगे एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में गश्त की जांच करने मैदान में उतरेंगे एसएसपी
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लचर और लापरवाह थानेदारों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी ने ऑपरेशन शुरू किया है। पुलिस गश्त में कमी के चलते क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रात में कप्तान खुद ही मैदान में उतरेंगे। रात में दूरदराज के क्षेत्रों में बीट कर्मी से लेकर थाना प्रभारी तक की लोकेशन ली जाएगी।
मौसम में बदलाव के साथ पुलिस के गश्त में कमी आने लगी है। ऐसे मौसम में पुलिस की इसी लापरवाही का लाभ लेकर अपराधी वारदातों को अंजाम भी देते हैं। सबसे ज्यादा घटनाएं चोरी की होती है। ऐसे में एसएसपी पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी जांचने और उनके पेंच कसने के लिए मैदान में उतरेंगे। रात में 12 बजे से दो बजे के बीच औचक निरीक्षण के जरिये गश्त की तहकीकात की जाएगी। बता दें उच्चाधिकारियों के स्पष्ट आदेश हैं कि गश्त को पुख्ता किया जाए और अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए। इसी क्रम में एसएसपी ने भी इस अभियान को चलाने का फैसला किया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सही तरीके से गश्त होने से चोरी की घटनाएं खुद थम जाएंगी। रात में थानेवार पुलिसकर्मियों के गश्त की हकीकत जानी जाएगी। इसमें लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी होगी।
कम्यूनिटी पुलिसिंग का मंत्र देंगे डीआईजी
पुलिस की छवि सुधारने के लिए डीआईजी अब कम्यूनिटी पुलिसिंग को लागू करने के लिए मैदान में उतरेंगे। इसके लिए वे थाना और चौकी स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सीधा निर्देश देंगे। इसकी पहल सोमवार से ही उन्होंने शामली से कर दी है। इसमें गांव के गणमान्य लोगों की सूची बनाकर उन्हें सीधे तौर पर थाने से जोड़ा जाएगा ताकि किसी तरह की घटना या दुर्घटना होने पर वे पुलिस की मदद के लिए उपलब्ध रहें।