{"_id":"5a74a7fc4f1c1bb2208b6d8b","slug":"91517594620-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों के बताए मार्ग पर चलकर करें देश व समाज की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों के बताए मार्ग पर चलकर करें देश व समाज की सेवा
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। कस्बे में शुक्रवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल विभिन्न संतों और देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। महिलाओं ने छतों से शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की।
मोहल्ला खालसा में स्थित संत रविदास मंदिर परिसर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर सर्वदलों के नेताओं की मौजूदगी से समाज को एकजुटता और भाईचारे का संदेश मिला। इस दौरान एमएलसी महमूद अली, ब्लाक प्रमुख साढैली कदीम हंसराज गौतम चेयरमैन अब्दुल रहमान, पूर्व चेयरमैन शाह महमूद हसन, संजीव कर्णवाल उर्फ बाबी, अनिल सिघल, सुधीर कर्णवाल, रामकिशन, अवनीश अग्रवाल आदि ने कहा कि यह देश संत गुरु रविदास जैसे महान संतों की जन्मभूमि भी है, और कर्म भूमि भी। उन्हीं के चरणों का प्रताप है कि आज हम इस मुकाम पर खड़े हैं। वक्ताओं ने कहा कि हमें संतों के बताए मार्ग पर चलकर देश एवं समाज को विकास की राह पर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास के रथ के सारथी के लिए बोली लगी, जो प्रमेश कुमार को 7200 रुपये में छोड़ी गई। वे रथ के सारथी बने। इसके बाद शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के गली मोहल्लों से होती हुई वापस मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद संपन्न हुई। गांधी चौक सहित कई स्थानों पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर महमूद अली, बबलू कुमार, शीशपाल, सुरेश कुमार, राजकुमार, कृष्ण कुमार, फूलचंद नेता, ब्रजभूषण, जयदेव, पिंटू, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।