{"_id":"5a720f514f1c1b05738b4b9f","slug":"91517424465-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेदाग सेवानिवृति सबसे बड़ा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेदाग सेवानिवृति सबसे बड़ा पुरस्कार
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेदाग सेवानिवृत्ति सबसे बड़ा पुरस्कार
बड़गांव (सहारनपुर)। बुधवार को बड़गांव सहकारी समिति में आंकिक के पद पर कार्यरत रहे मदन पाल सिंह दल्हेड़ी को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। समिति के एमडी हरपाल सिंह ने कहा कि मदन पाल सिंह की अच्छी छवि और ईमानदारी के कारण क्षेत्र में अलग पहचान बनी है। वर्तमान दौर में बेदाग सेवानिवृत्ति ही सबसे बड़ा और कठिन कार्य है। साथ ही जीवन की संध्या पर एक शानदार पुरस्कार भी। इससे पहले समिति के नवनिर्वाचित सभापति राजकुमार सिंह और समिति के पूर्व सभापति महेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, महेश राणा ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद एमडी हरपाल सिंह ने सेवानिवृत्त हुए मदन सिंह को शाल, छाता और गीता भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। ग्राम प्रधान सुखपाल सिंह, संजय राणा, विरेंद्र सिंह, सुखपाल पुंडीर, अमित राणा, शिवकुमार राणा, यशपाल सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।