फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लाउडस्पीकर हटाने की नोटिस जारी होते ही हड़कंप मचा

लाउडस्पीकर हटाने की नोटिस जारी होते ही हड़कंप मचा

Wed, 10 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
लाउडस्पीकर हटाने की नोटिस जारी होते ही हड़कंप मचा
छुटमलपुर/बड़गांव (सहारनपुर)। क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से दो दिन में लाउड स्पीकर हटाने के नोटिस जारी होते ही प्रबंधकों में हड़कंप मच गया। छुटमलपुर और बड़गांव थाना पुलिस ने लाउड स्पीकर के लिये अनुमति लेने के लिए 100 से ज्यादा प्रबंधकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। कोर्ट के आदेशों को लेकर मंगलवार को पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों को दो दिन में हटाने का नोटिस जारी किया हैं। नोटिस जारी होते ही प्रबंधकों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने प्रबंधकों से दो दिन में अनुमति नहीं लेने वाले धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाये जाने की चेतावनी दी है। उधर, थानाध्यक्ष बड़गांव भूपेंद्र सिंह ने बैंक शाखा प्रबंधकों व सर्राफा कारोबारियों से सुरक्षा की दृष्टि से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed