फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मजहबी नहीं होते फिल्म व क्रिकेट जगत से जुड़े लोग: वाजदी

मजहबी नहीं होते फिल्म व क्रिकेट जगत से जुड़े लोग: वाजदी

Thu, 28 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
मजहबी नहीं होते फिल्म व क्रिकेट जगत से जुड़े लोग: वाजदी
देवबंद (सहारनपुर)। क्रिसमस-डे पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ द्वारा अपने साथ पत्नी की बेपर्दा फोटो फेसबुक पर अपलोड किए जाने के मामले में अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर क्रिकेट की दुनिया इससे जुड़े लोग मजहबी नहीं होते। जो सच्चा मुसलमान है और अपने मजहब के पाबंद होते हैं वो इस तरह के कार्य करने से बचते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मौलाना नदीमुलवाजदी ने कहा कि फिल्म और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों को अपना अलग माहौल होता है। इसलिए इन लोगों को मजहब के नजरिये से देखा जाना गलत है। क्योंकि यह जिस माहौल में रहते हैं उसी के तहत उन्हें कार्य करने पड़ते हैं। लेकिन, जहां तक सच्चा मुसलमान होने की बात है तो वह कभी भी इस प्रकार के कोई कार्य नहीं करेगा जो इस्लाम और शरीयत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद कैफ पत्नी के साथ फोटो अपलोड कर क्रिसमस-डे की बधाई दे रहे हैं। इस पर जो लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं वे भी अपनी जगह ठीक हैं। लेकिन, फिल्म और क्रिकेट जगत के लोग माहौल के दबाव की वजह से मजबूर होते हैं। जिसके चलते उन्हें इस प्रकार के कार्य करने पड़ते हैं। साथ ही कहा कि इनका माहौल मजहबी नहीं और उनका नजरिया भी अलग होता है। इसलिए इन लोगों को मजहबी नजरिये से देखना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed