{"_id":"5a32c69c4f1c1b193e8b8b5b","slug":"91513277084-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन को लेकर एनजीटी में सुनवाई आज फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन को लेकर एनजीटी में सुनवाई आज फिर
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खनन खुलने की बोट जोह रहे जिले के लोगों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर एनजीटी में बृहस्पतिवार को होने वाली सुनवाई अब शुक्रवार को होगी। जनपदवासी पूरा दिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में होने वाली सुनवाई के रिजल्ट का इंतजार करते रहे।
खनन को लेकर एनजीटी में चल रही सुनवाई में तारीख पर तारीख लगती जा रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन प्राधिकरण अब इस मामलेे की सुनवाई शुक्रवार को करेगा। सुबह से ही लोग इस मामले में एनजीटी के फैसले का बड़ी ही शिददत से इंतजार कर रहे थे। मामले की पैरवी कर रहे खनन अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल अब खनन के इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को करेगा। इसकेे बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बता दें कि फरवरी 2016 से जिले में खनन और उसके परिवहन पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इसके चलते जिले में तमाम विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सीमेंट से लेकर खनन सामग्री का कारोबार करने वाले व्यापारी कई बार डीएम को ज्ञापन सौंपकर खनन उपलब्ध कराने की मांग कर चुके हैं। निर्माण कार्यों से जुडे़ राज मिस्त्रियों से लेकर मजदूर तक बेरोजगारी से परेशान हैं।