फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चार माह में 30 दुकानें निरस्त, 16 के खिलाफ एफआईआर

चार माह में 30 दुकानें निरस्त, 16 के खिलाफ एफआईआर

Sat, 09 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
चार माह में 30 दुकानें निरस्त, 16 के खिलाफ एफआईआर
सहारनपुर। अनियमितता बरतने वाले उचित दर विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले चार महीनों में 30 दुकानों को निरस्त किया गया, जबकि 16 दुकानदारों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराई गई। इनकी एक लाख 97 हजार 700 रुपये की प्रतिभूति भी जब्त की गई है। डीएम द्वारा दुकानों की क्रास चेकिंग के लिए बनाई गई टीम ने 193 उचित दर विक्रेताओं की जांच की गई। अनियमितता पाए जाने पर 21 विक्रेताओं की एक लाख 5 हजार रुपये की प्रतिभूति भी जब्त की गई।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग की ओर से अनियमितताओं को लेकर चलाए गए अभियान के तहत उचित दर दुकानों की जांच की गई। अनियमितता पाए जाने पर अगस्त माह में 5 दुकानें निरस्त की गईं और दो के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई। सितंबर में 6 दुकानें निरस्त की गई और 4 के विरुद्घ एफआईआर कराई गई। अक्तूबर में 11 दुकानें निरस्त और 3 की एफआईआर और नवंबर में 8 दुकानें निरस्त और की एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। जिला पूर्ति अधिकारी एसके मिश्र ने बताया कि इस दौरान एक लाख 97 हजार 700 रुपये की प्रतिभूति भी जब्त की गई है। डीएसओ ने बताया कि जिलाधिकारी पीके पांडे की ओर से क्रास चेकिंग के लिए गठित जांच दल ने 193 राशन की दुकानों की चेकिंग की। अनियमितता पाए जाने वाली 21 दुकानों की एक लाख पांच हजार रुपये की प्रतिभूति जब्त की गई है। इसमें एक दुकान निलंबित की गई और 12 राशन डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed