फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नसरुल्लागढ़ के ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान

नसरुल्लागढ़ के ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान

Mon, 30 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
नसरुल्लागढ़ के ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान
नकुड़ (सहारनपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव नसरुल्लागढ़ के ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांव की गलियों, नालियों की सफाई की गई।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम प्रधान सुनीता सैनी और प्रधानपति सतपाल सैनी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें गांव के युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि विगत करीब डेढ़ माह से गांव में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसे देखकर सभी ग्रामीण भी सफाई के प्रति जागरूक हो रहे हैं। बताया कि गांव को गंदगी मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है और गत डेढ़ माह से प्रत्येक रविवार को सभी ग्रामीण मिलजुल कर कम से कम चार घंटे सफाई अभियान में योगदान दे रहे हैं। इसके लिए सभी ग्रामीण एकजुट होकर सहयोग कर रहे हैं। सफाई अभियान में प्रधान पति सतपाल सैनी, कंवर सैनी, पहल सिंह, अनिल सैनी, बबली, सुरेश सैनी, बालेश, दीपचंद, प्रदीप, लील्लू, काला, चेतन, सुमित, धीरसिंह, सलीम, नसीम, राजकुमार, मिंद्रर, जोगेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed