फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   माजरी में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन को स्थानान्तरित किया तो आरपार की लड़ाई लडेंगे ग्रामीण

माजरी में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन को स्थानान्तरित किया तो आरपार की लड़ाई लडेंगे ग्रामीण

Tue, 26 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
माजरी में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन को स्थानान्तरित किया तो आरपार की लड़ाई लडेंगे ग्रामीण
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर माजरी में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन को किसी दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए है। उन्होंने 26 सितंबर को महापंचायत करने का एलान किया है। वहीं, ग्रामीणों ने सर्वे करने पहुंची टीम को बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को माजरी गांव में ग्रामीणों की बैठक में बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने कहा कि वर्ष 2012 के सर्वे के आधार पर माजरी गांव में रेलवे स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है। आरोप है कि रेलवे के कुछ अधिकारी स्थानीय प्रशासन को गुमराह करते हुए रेलवे स्टेशन को बन्हेडा खास में स्थानांतरित करने के प्रयास में हैं। इसके संबंध में क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने प्रस्ताव बनाकर प्रशासन व रेलवे विभाग को भेज दिया है। बावजूद इसके स्टेशन को स्थानांतरित किया जा रहा है। विकास त्यागी ने कहा कि यदि स्टेशन को स्थानांतरित किया तो वे पुरजोर विरोध करेंगे। इसकी रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को माजरी गांव में महापंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन

साल्हापुर के ग्राम प्रधान विनोद कुमार, माजरी के प्रधान मनोज कुमार व सियानंद सैनी ने भी विचार रखे और टीमें बनाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जब तक माजरी में रेलवे स्टेशन के निर्माण की घोषणा नहीं की जाती तब तक विरोध जारी रहेगा। अध्यक्षता दिवालहेड़ी के प्रधान राजकृष्ण व संचालन सचिन सैनी ने किया। इस मौके पर रफल सिंह, अभय कुमार, अनिल सैनी, मनोज कुमार, अंकित, ओमप्रकाश सैनी, बाबूराम, चरण सिंह, सहेंद्र, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed