{"_id":"59c2c38f4f1c1bb0688b58f7","slug":"91505936271-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने ध्वस्त कराए तालाब पर किए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने ध्वस्त कराए तालाब पर किए अवैध निर्माण
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत बुधवार को एसडीएम की अगुवाई में तहसील प्रशासन ने गांव सोना अर्जुनपुर में आबादी के बीच स्थित तालाब से स्थाई कब्जे को पुलिस बल के साथ ध्वस्त करा दिया गया। इसके साथ ही गांव बुढ्ढाखेड़ा गुर्जर में भी तहसीलदार ने अवैध कब्जों को हटवाया।
गांव सोनाअर्जुनपुर में आबादी के बीच स्थित 246 हेक्टेयर रकबे के तालाब पर अवैध कब्जों के कारण मात्र 46 हेक्टेयर ही रकबा मौके पर रह गया था। 200 हेक्टेयर पर ग्रामीणों ने अपने स्थाई कब्जे कर लिए। बुधवार को एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, कानूनगो रमेशचंद, लेखपाल बिजेंद्र कुमार व पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम प्रधान धर्मपाल को लेकर मामूली विरोध के बीच तालाब पर अवैध रूप से किए गए स्थाई कब्जों को ध्वस्त करा दिया।
एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि अब यदि किसी ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं तहसीलदार रमेश कुमार ने गांव बुढ्ढाखेड़ा गुर्जर में लेखपालों को साथ लेकर अवैध कब्जों को हटवाया।