{"_id":"59c01b344f1c1b2f688b525f","slug":"91505762100-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंताओं और बाबुओं ने ठिकाने लगा दीं फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंताओं और बाबुओं ने ठिकाने लगा दीं फाइलें
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण के वीसी इन दिनों अभियंताओं और बाबुओं की अलमारियों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं। अभियंताओं और बाबुओं की अलमारी के ताले तक तुड़वाकर फाइलें अपने कब्जे में लेने या उनको लिस्टेड करने के बाद से अभियंताओं और बाबुओं में हड़कंप मचा है। चर्चा है कि अपनी गर्दन को फंसने से बचाने के लिए अनेक अभियंताओं और बाबुओं ने अपनी अलमारी में रखी गलत फाइलों को ठिकाने लगा दिया है।
प्राधिकरण के कुछ अभियंताओं का अवैध निर्माण कराने का खेल किसी से छिपा नहीं है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वीसी मनोज कुमार ने करीब सप्ताह भर पहले जेई पवन शर्मा की अलमारी का ताला तुड़वाकर उसमें रखी फाइलों को अपने कब्जे में लिया था। फाइलों की जांच भी कराई जा रही है। शनिवार को फिर से ऐसी ही कार्रवाई हुई। दो अभियंताओं और कई बाबुओं की अलमारी के ताले खुलवाकर उनमें रखी फाइलों को लिस्टेड किया गया। अभियंताओं का कहना है कि उनकी अलमारी से कुछ भी गलत नहीं मला है। हालांकि क्या गलत मिला और क्या नहीं यह तो जांच का विषय है। मगर जब से वीसी ने सभी अभियंताओं और बाबुओं की अलमारी चेक करने की बात कही है, तब से उनमें हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा है कि कुछ अभियंताओं और बाबुओं ने ऐसी फाइलों को ठिकाने लगा दिया है, जो उनके गले की फांस बन सकती थीं। उधर, वीसी मनोज कुमार का कहना है कि वह प्राधिकरण के तमाम कार्यों को व्यवस्थित रूप से लाने का प्रयास कर रहे हैं।