{"_id":"5999e8df4f1c1ba4238b48aa","slug":"91503258847-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने, पॉलीथिन के प्रयोग पर पाबंदी के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने, पॉलीथिन के प्रयोग पर पाबंदी के लिए किया जागरूक
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन के प्रयोग पर पाबंदी के लिए किया जागरूक
चिलकाना (सहारनपुर)। नगर पंचायत द्वारा कस्बे में अतिक्रमण हटाने तथा पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए बाजार में अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया।
रविवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार के निर्देशन में नगर पंचायत के कर्मचारियों की टीम ने मेन बाजार सुल्तानपुर, मेन बाजार चिलकाना, बस स्टैंड चिलकाना, सरसावा रोड, गंदेवड़ रोड पर अस्थाई अतिक्रमण से हटाया गया और स्थाई अतिक्रमण को एक सप्ताह में हटाने की हिदायत दी गई। उन्होंने सभी दुकानदारों को पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी दशा में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेशानुसार सभी दुकानदारों को पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना होगा। अभियान में रिफाकत हुसैन, इखलाक अहमद, अशोक कुमार, नफीस, प्रताप, हुसैन, अभिषेक जैन, रियाज, सतीश, राजकुमार, सुरेश, विकास आदि शामिल रहे।