फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   9.9 km mini bypass could not be completed in five years

पांच साल में पूरा नहीं हो सका 9.9 किमी का मिनी बाईपास

Wed, 30 Jun 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
9.9 km mini bypass could not be completed in five years
सहारनपुर। पांच साल बाद भी मिनी बाईपास का निर्माण अधर में लटका है। प्रोजेक्ट के लिए बजट का अभाव नहीं है, लेकिन तीन स्थानों पर जमीन के बैनामे नहीं हो पाए हैं। इसी कारण करीब 675 मीटर लंबाई का मार्ग नहीं बन पा रहा है, जबकि अन्य स्थान पर निर्माण हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही बैनामे होने हैं, दिसंबर से पहले निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, मिनी बाईपास के निर्माण को 2016 में शासन ने स्वीकृति दी थी। बजट भी जारी किया गया था, जिसके बाद भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के बाद निर्माण शुरू हुआ। कुछ स्थानों पर मुआवजे की मांग को लेकर किसानों से बैनामे कराने के लिए सहमति नहीं बन पाई। मौजूदा स्थिति में मल्हीपुर रोड पर बाई तरफ नंदी फिरोजपुर की तरफ और दिल्ली रोड की तरफ दो किसानों की मिलाकर कुल तीन स्थानों की करीब 675 मीटर जमीन का बैनामा नहीं हो पाया है। इस कारण ज्यादातर स्थान पर सड़क बन गई, लेकिन इन तीनों स्थान पर सड़क नहीं बन सकी है। यहां पर सड़क कच्ची है और गहरे गड्ढे भी हैं।
विज्ञापन

बाईपास की लंबाई और लागत
दिल्ली रोड से आवास विकास कॉलोनी की बॉर्डर लाइन रोड से टपरी रोड तक की बाईपास की लंबाई करीब 9.9 किलोमीटर है। इस मार्ग की चौड़ाई 50 फुट यानि 15 मीटर रखी गई है। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 40 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रोड को मुजफ्फरनगर रोड से जोड़ेगा
दिल्ली रोड पर डीपीएस स्कूल की रोड के निकट से आवास विकास की बॉर्डर लाइन रोड से आरंभ होगा। मवीखुर्द से होते हुए गांव रामनगर, मल्हीपुर रोड को पार करके गांव शेखपुरा की आबादी के बाहर से होते हुए सहारनपुर-दिल्ली रेलवे लाइन के पार गांव नंदी फिरोजपुर के रेलवे फाटक से होकर सहारनपुर-टपरी रोड पर पहुंचेगा।
ये होगी उपयोगिता
शामली, बागपत अथवा दिल्ली रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को यदि मुजफ्फरनगर मार्ग की तरफ निकलना है तो उन्हें शहर में आने की जरूरत नहीं होगी। मिनी बाईपास के जरिये आसानी से मुजफ्फरनगर रोड पर टपरी पहुंचा जा सकेगा। इसके फायदा सहारनपुर महानगर को भी होगा, क्योंकि वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात सुचारु रखने में सहायता मिलेगी।

----- वर्जन
मिनी बाईपास के लिए तीन स्थानों पर जमीन के बैनामे होने बाकी हैं, जल्द ही बैनामे होने पर अधूरा निर्माण शुरू कराया जाएगा और दिसंबर से पहले तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। -- अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed