{"_id":"63cc27e3c70ec2134d335508","slug":"88-people-filed-complaints-before-dm-disposal-of-five-saharanpur-news-c-14-1-87701-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीएम के समक्ष 88 लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें, पांच का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीएम के समक्ष 88 लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें, पांच का निस्तारण
Sat, 21 Jan 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बेहट में आयोजित सम्पूर्ण संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह।
बेहट। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के समक्ष 88 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से पांच शिकायतों का उसी समय निस्तारण कर दिया। बाकी शिकायतों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक राजस्व से संबंधित शिकायतें रहीं। इसके अलावा विद्युत विभाग और पुलिस आदि से संबंधित शिकायतें रहीं। बेहट निवासी मिर्जा फजलुर्रहमान और शमशाद हुसैन ने कस्बे के एक हिस्ट्रीशीटर पर जामा मस्जिद की दुकान पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। गांव कुरड़ीखेड़ा निवासी आलिम और आबिद ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी 10 बिस्से जमीन का गलत तरीके से बैनामा कराने का आरोप लगाया। मवीकलां गांव निवासी मोनिका ने उसकी गांव जसमौर स्थित 25 बीघा कृषि भूमि में से आठ बीघा जमीन पर बेहट के मोहल्ला कस्साबान और गांव बाकरपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई।
गांव ढाबा सलूनी निवासी राजकुमार ने आबादी की पानी की निकासी को मैन रास्ते पर किए जाने की मांग की। उसका कहना है कि राष्ट्रीय पर निकासी न होने से उसके घर के आगे गंदा पानी जमा है, जिससे उसे परेशानी हो रही है। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ विजय कुमार, एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार फैजाबाद संजय कुमार व नायब तहसीलदार मुजफ्फराबाद अनिल कुमार रहे।