{"_id":"623f5b009b67bb59a94afb03","slug":"86-purchasing-centers-approved-for-government-procurement-of-wheat-saharanpur-news-mrt58189861","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यास के गन्ना किसानों ने रेलवे ट्रैक कब्जाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यास के गन्ना किसानों ने रेलवे ट्रैक कब्जाया
विज्ञापन
- कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। पंजाब के व्यास में गन्ना किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन कर ट्रैक पर कब्जा कर लिया। ऐसे में अमृतसर आने-जाने वाली कई ट्रेन प्रभावित हो गई। शताब्दी समेत एक दर्जन ट्रेनों को अन्य मार्ग से निकाला जाएगा। साथ ही कुछ ट्रेनों को अमृतसर के बजाए जालंधर तक चलाया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार शनिवार को पंजाब के व्यास शहर में गन्ना किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना, प्रदर्शन करते हुए रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया। जिससे दिल्ली-अमृतसर और हावडा-अमृतसर मार्ग की कई ट्रेन प्रभावित हो गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृतसर से चलने वाले दरभंगा एक्सप्रेस, मुबई सेंट्रल तक जाने वाली गोल्डन टेंपल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को अमृतसर से वाया पठानकोन-जालंधर से होकर निकाला जाएगा। जिस कारण ये ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे देरी से आई। सरयू-यमुना एक्सप्रेस, जननायक एम्सप्रेस आदि ट्रेन को गुरुदासपुर-बटाला ट्रैक से निकाला जाएगा। ये ट्रेन भी सहारनपुर स्टेशन पर एक से डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। रेलवे के अनुसार इंदौर से चल कर अमृतसर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस, हरिद्वार से अमृतसर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों को जालंधर तक ही चलाया जाएगा। जालंधर से ही ये ट्रेन वापस आएगी।