फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   86 complaints came in the entire resolution day

सम्पूर्ण समाधान दिवस: 86 शिकायतें आईं, तीन का मौके पर निस्तारण

Sat, 04 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
86 complaints came in the entire resolution day
तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस दिवस में अपनी समस्याये रखते फरयादी - फोटो : SAHARANPUR
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 86 शिकायतें
विज्ञापन

सहारनपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को विभिन्न विभागों से संबंधित 86 शिकायतें आईं। इनमें से राजस्व विभाग से संबंधित तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। अन्य शिकायतों को त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।
शनिवार को तहसील सदर सभागार में उप जिलाधिकारी किंशुक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 46, पुलिस संबंधी तीन, नगर निगम संबंधी तीन, विकास संबंधी नौ, विकास प्राधिकरण की तीन, श्रम विभाग की एक, वन विभाग की पांच और चकबंदी संबंधी एक शिकायतें आईं। इसके अलावा विद्युत निगम की चार, डूडा संबंधी एक, समाज कल्याण विभाग की एक और अन्य छह शिकायतें संपूर्ण समाधान दिवस में आईं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयोजित शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान तहसीलदार सदर नितिन राजपूत, खंड विकास अधिकारी पुंवारका नीरू मलिक सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रास्ते पर दीवार बनाकर रोकने का आरोप
सहारनपुर। क्लेमनटाउन कालोनी निवासियों ने तहसीलदार सदर नितिन राजपूत को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि ज्वाला जी एंक्लेव निवासी एक व्यक्ति ने सार्वजनिक रास्ते को दीवार बनाकर रोक दिया है। उन्होंने कहा कि इससे कालोनी वासी बेहद परेशान है। इस दौरान मोहन कुमार, मनोज कुमार, मांगेराम कोरी, प्रवीण कपिल, मदनलाल धारिया, रतनलाल धारिया, संजीव धारिया, प्रमोद गुर्जर, शुभम, सोनू पंवार, रवि पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed