फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   8.33 crore load, 2.41 crore per month

Saharanpur News: 8.33 लाख उपभोक्ताओं पर हर माह पड़ेगा 2.41 करोड़ का बोझ

Mon, 08 Jun 2026 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
8.33 crore load, 2.41 crore per month
गृहणी कल्पना श्रीवास्तव
- घरेलू रसोई गैस के दामों में हुई 29 रुपये की बढ़ोतरी, बिगड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। केंद्र सरकार ने तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस के दाम बढ़ाए हैं। जनपद में रसोई गैस के 8.33 लाख कनेक्शन हैं। 29 रुपये की बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर हर माह 2.41 करोड़ रुपये अतिरिक्त भार पड़ेगा।

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतें अब सीधे घर के बजट पर असर डाल रही हैं। पहले ही राशन, सब्जी के साथ पेट्रोल-डीजल के दाम ने बजट बिगाड़ रखा है। अब फिर से की गैस सिलिंडर की कीमत में की गई वृद्धि से रसोई का बजट बिगड़ना तय है। दाम बढ़ने से गृहणियों की चिंता बढ़ गई है। गृहणियों का कहना है कि पहले से ही सब्जियों, खाद्य तेल, दाल आदि जरूरी सामानों के दाम ऊंचे हैं। ऐसे में रसोई गैस और महंगी होने से मासिक खर्च संभालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


- गृहणियों की बात

- नैंसी गर्ग ने बताया कि घरेलू गैस के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ जाता है। सरकार को गैस के साथ पेट्रोल के दामों पर नियंत्रण रखना चाहिए। गैस की जरूरत हर घर में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि तीन महीने में दो बार गैस के दाम बढ़े हैं। रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों के दामों में वृद्धि से महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। - वैशाली शर्मा ने बताया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में गैस सिलिंडर महंगा होना मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डालता है। सरकार को कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए।


- अंजली सैनी ने बताया कि रसोई गैस रोजमर्रा की जरूरत है। इसके बिना घर का कामकाज संभव नहीं है। बार-बार कीमतें बढ़ने से घरेलू बजट गड़बड़ा जाता है। अन्य जरूरी खर्चों में कटौती करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed