{"_id":"24415566de006f5975e47003a3725ee2","slug":"83-per-cent-turnout-in-first-phase-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 83 फीसदी मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 83 फीसदी मतदान
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत निर्वाचन 2015 के तहत पहले चरण में शनिवार को तीन ब्लॉकों की 287 ग्राम पंचायतों के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने खुलकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यही वजह रही कि मतदान 83 फीसदी तक पहुुंचा। सरसावा ब्लॉक में सबसे अधिक 87 और मुजफ्फराबाद ब्लॉक में सबसे कम 79 फीसदी मतदान हुआ।
मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चला।
सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। पहले दो घंटों यानी सात से नौ बजे तक तीनों ब्लॉकों में कुल 16 फीसदी मतदाता वोट डाल चुके थे। इसके बाद अगले दो घंटों यानी नौ से 11 बजे तक तीनों ब्लॉकों में वोट डालने वालों की कुल प्रतिशत 37 फीसदी हो चुका था। यानी इन दो घंटों में 20 फीसदी से अधिक मतदाता वोट डालने निकले। 11 से दोपहर एक बजे तक तीनों ब्लॉकों में कुल 57 फीसदी मतदान हो चुका था।
इसके बाद एक से तीन बजे तक 71 और तीन से पांच बजे तक कुल 83 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों ब्लॉकों में से सरसावा में सबसे अधिक 87 फीसदी, साढ़ौली कदीम में 83 फीसदी और मुजफ्फराबाद में 79 फीसदी वोट डाले गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (वित्त) सैयद निजामुद्दीन ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
पूरी आजादी से बूथों पर पहुंची आधी आबादी
ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य के चुनाव में बेशक विकास की उम्मीदों से ज्यादा प्रत्याशियों के चेहरे या गुटबाजी के हिसाब से अधिक मतदान हुआ। लेकिन इतना तय है कि जिले से मंडल आधी आबादी ने भी पूरी आजादी के साथ उत्साह से वोटिंग की। इसी का नतीजा रहा कि जनपद में मतदान 80 प्रतिशत से ऊपर चला गया। जनपद से मंडल तक पहले चरण के चुनाव पर डीआईजी, डीएम, एसएसपी समेत अन्य अफसरों ने संतोष जाहिर किया है।
डीआईजी अशोक कुमार राघव ने कहा कि ग्राम प्रधान जैसे चुनाव में भी आसमान से ड्रोन से निगरानी करने और पुलिस फोर्स सहित अन्य टीमों की कोशिशों के बीच पहले चरण का मतदान काफी संतोषजनक रहा। कुछ ही जगहों पर दिक्कतें आईं। वोटिंग का क्रेज काफी बेहतर रहने पर डीआईजी ने कहा कि महिलाओं और युवा मतदाताओं ने भी गांव की सरकार के लिए पूरे उत्साह से वोटिंग की।
डीएम पवन कुमार ने कहा कि जनपद में सरसावा के मतदान केंद्रों पर ग्रामीण वोटर बूथों तक पहुंचने में सबसे अव्वल रहे। इस ब्लॉक में मतदान प्रतिशत 85 फीसदी से भी ऊपर पहुंचा। साढ़ौली कदीम में भी वोटरों के रुझान से मतदान प्रतिशत 80 फीसदी से ऊपर पहुंचा। मुजफ्फराबाद में मतदान प्रतिशत कुछ कम रहा। उम्मीद है कि दूसरे चरण में भी वोटिंग बेहतर रहेगी। इस चरण में रामपुर मनिहारान, नानौता और देवबंद में चुनाव होगा। एसएसपी आरपी यादव ने कहा कि मुजफ्फराबाद ब्लॉक में मतदान के समय पथराव की घटना से कुछ दिक्कतें जरूर आई थीं। लेकिन उससे भी मतदान प्रभावित नहीं होने दिया गया। उन्होंने कहा कि अगले चरण में भी यदि गड़बड़ी की कोशिशें की गई तो सख्ती से निपटा जाएगा।